Posts

Showing posts from 2019

ऋषिकेश के विभिन्न स्थानों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने किया मतदान के लिए जागरूक

Image
अभियान गंगा सेवा के पदाधिकारियों के साथ,नुक्कड़ नाटिका के विद्यार्थियों की टीम। अभियान गंगा सेवा के सहयोग से ऋषिकेश के छात्रों ने नुक्कड़ नाटिका का मंचन शहर के विभिन्न स्थानों में किया।नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से एक एक मत के महत्व को समझते हुए विद्यार्तियों ने यह आग्रह भी किया कि आगामी 11 अप्रैल को अपने परिवार से शतप्रतिशत मतदान करवाएं।

मां गंगा की सेवा का एक अभियान

Image
अभियान गंगा सेवा के द्वारा आज ऋषिकेश में प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पेड़ों की लगातार घटती संख्या पर प्रकाश डालने के साथ पर्यावरण संतुलन और पेड़ों के हमारे जीवन मे महत्व को समझाना था। यंहा उपस्थित सभी महानुभाओं ने यह संकल्प लिया कि वह अपने आसपास हर वर्ष एक वृक्ष का रोपण करेंगे और उस वृक्ष का पालन पोषण अपने परिवार के नन्हे सदस्य की भांति करेंगे। अभियान गंगा सेवा ने वृक्ष उपलब्ध करवाने के साथ हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस कार्यक्रम में अभियान गंगा सेवा के अध्यक्ष देवेश जी ने हिन्दू धर्म में पेड़ों के आध्यात्मिक महत्व को समझाते हुए उस ऋण पर भी प्रकाश डाला जो एक वृक्ष का हम पर होता है जब वह खुद जलकर हमें अपने साथ पंचतत्व में विलीन कर देता है। इस ऋण से मुक्त होने के लिए हमे अत्यधिक वृक्षों को रोपना होगा। इस कार्यक्रम से पूर्व अभियान गंगा सेवा के पदाधिकारी श्री सुमित बहुगुणा जी ने ढालुवाला ऋषिकेश के बच्चों को "मतदान महादान" नाम के एक नुक्कड़ नाटक की प्रैक्टिस भी करवाई जिसे यह छात्र छात्राएं आगामी रविवार 7 अप्रैल को ऋष...